सूने घर से लाखों की संपत्ति की चोरी

पुलिस कर रही मामले की जांच

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा मामला सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 11 का है जहां सूने पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. जानकारी अनुसार राजेंद्र राय का खगड़िया में पैथोलॉजी चलाते हैं व राघवेंद्र राय दिल्ली में इंजिनियर है. जिस कारण इनलोगों का कभी-कभार घर आना होता है. पिछले कुछ दिनों से घर बंद थे. इसी का फायदा उठाकर मंगलवार देर रात चोरों ने घर के पीछे के ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद चोरों ने सात कमरे के ताले तोड़ कर घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए. चोर अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात, महंगे कपड़े, जरूरी कागजात, मिक्सी, मोटर, एलसीडी टीवी व रसोई के बर्तन समेत अन्य सामान ले गए. घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा टूटा देखा व अंदर का सामान बिखरा पाया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >