प्रधानाचार्य ने नागालैंड के राज्यपाल से की भेंट

कॉलेज के विकास के लिए दिया पूर्ण समर्थन का आश्चासन

फारबिसगंज. फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार यादव ने नगालैंड के राज्यपाल महामहिम नंदकिशोर यादव से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया. इस समय प्रधानाचार्य ने कॉलेज के उत्तरोत्तर विकास के लिए महामहिम राज्यपाल का सुझाव प्राप्त किया. इस मौके पर महामहिम राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार यादव को कॉलेज के विकास के लिए अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग देने का आश्वासन दिया. प्रधानाचार्य ने उनके इस स्नेहपूर्ण आश्वासन के लिए उनकी कृतज्ञता जाहिर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >