प्रधानमंत्री ने नवोदय छात्रों को दिये सफलता के मंत्र

प्रधानमंत्री ने लाइफ स्किल व प्रोफेशनल स्किल्स को महत्वपूर्ण बताया

अररिया. बढ़ता चल तू चलता चल, मुश्किलों से लड़ कर आगे बढ़ता चल… पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नौवें संस्करण का लाइव प्रसारण विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों ने एक साथ देखा. विद्यालय में इस अवसर पर लाइव प्रसारण की पूरी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गयी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दूरदर्शितापूर्ण कार्यक्रम देश के भावी पीढ़ी अध्ययनरत विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को सफलता का मंत्र देकर विकसित भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में अनूठा कदम साबित हो रहा है. विद्यालय के कला शिक्षक राजेश कुमार ने इस कार्यक्रम को अलग नजरिये से अनुभव किया. परीक्षा पर चर्चा के इस नौवें संस्करण को नये कलेवर व नये फ्लेवर में पेश किया गया. इसे प्रधानमंत्री आवास पर व देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर वहां के बच्चों से सीधे संवाद के माध्यम से तरह-तरह के प्रश्नों को सरल तरीके से परिवार, समाज व जीवन के अनुभवों से जोड़कर अनमोल सुझाव दिए. बच्चों में परीक्षा को लेकर जो तनाव होता है. उसको कम करने के साथ-साथ मार्गदर्शन करने का सकारात्मक प्रभाव पड़ते देखा गया. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने बच्चों को लाइफ स्किल व प्रोफेशनल स्किल्स के समान रूप से महत्वपूर्ण बताया. पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में तरह-तरह के प्रोफेशनल स्किल्स कला, संगीत, खेलकूद व आइटी आदि क्षेत्रों में दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >