महिला जनप्रतिनिधियों की जगह पति-पुत्रों की मौजूदगी, पंस की बैठक में उठे सवाल

महिलाओं को मिले अधिकार का हो शत प्रतशित पालन

जोकीहाट. प्रखंड कार्यालय स्थित समा भवन में शनिवार को लंबे अंतराल के बाद पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बीबी खुर्शीदा ने की जबकि संचालन बीडीओ दुर्गेश कुमार ने की. 26 पंचायतों वाले इस प्रखंड में 35 पंचायत समिति सदस्य व 26 मुखिया हैं. इनमें से 16 पंचायत समिति पद व 16 मुखिया पद महिलाओं के लिए आरक्षित है. बावजूद इस बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बहुत कम रही. प्रमुख व उप प्रमुख को छोड़कर अधिकतर स्थानों पर महिला प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति व पुत्र ने उपस्थित होकर अपनी बात रखी. पंचायत स्तर पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य पर भी इस प्रकार की व्यवस्था से असर पड़ता दिख रहा है. इस मामले में बीडीओ दुर्गेश कुमार ने कहा कि आगामी बैठकों में इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि महिला जनप्रतिनिधियों की स्वयं उपस्थिति सुनिश्चित हो और वे सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाएं. स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोगों का मानना है कि महिलाओं को मिले संवैधानिक अधिकारों का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिये. लोगों का कहना है कि जब महिलाओं को मिली अधिकार का अतिक्रमण होगा तो फिर महिला आरक्षण देने का क्या फायदा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >