नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी 25 वर्षीय मजदूर की दो दिन पूर्व पानीपत में अचानक मौत हो गयी. हालांकि परिजनों द्वारा रविवार को शव को घर लाया गया. जहां दाह संस्कार कराया गया. मृतक पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी 25 वर्षीय प्रीतम पासवान पिता नानू पासवान है. बताया जा रहा है कि युवक वर्षों से पानीपत में रहकर मजदूरी किया करता था. मृतक का शादी 03 वर्ष पूर्व हुई थी. जबकि 02 वर्ष का एक पुत्री है. घर का स्थिति ठीक नहीं रहने कारण वह लगातार पानीपत में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. लेकिन अचानक दो दिन पूर्व पानीपत में उसका तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गया. बेहोश अवस्था में मजदूर को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
