प्रतिनिधि सिकटी . परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए परिवारों को प्रेरित करने व उसे कार्यान्वित करने का सिलसिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनवरत जारी है. इसी को लेकर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में मौजूद लाभार्थियों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों की जानकारी दी गई.
परिवार नियोजन के साधनों पर जोर
फैमिली प्लानिंग को लेकर एएनएम विभा कुमारी ने लाभार्थियों को बताया कि प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार के लिए परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों पर जोर दिया जा रहा है. ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोग अपनी समझ के अनुसार संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है. इन संसाधनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टॉल लगाकर उपलब्ध कराया जा रहा है.
