पुलिस ने आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

हाजिर नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

फोटो:-20- फरमान जारी करते मौजूद पुलिस अधिकारी. प्रतिनिधि, अररिया नगर थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर शहर के शिवपुरी स्थित वार्ड संख्या 09 में अपहरण मामले के एक आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया. इस मामले में पुलिस ने आरोपित सन्नी राय पिता दिलीप राय के घर ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार चिपकाया. साथी ही उन्होंने कहा कि जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करें. नहीं तो घर की कुर्की-जब्ती की जायेगी. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 846/22 के आरोपी सन्नी राय पिता दिलीप राय पर लड़की अपहरण का मामला दर्ज है. लेकिन आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा है. ————————————- रानीगंज की दो नदियों में बढ़ने लगा जलस्तर परवाहा. शनिवार की देर संध्या से रानीगंज प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली फरियानी नदी व दुलारदई नदी का जलस्तर बढ़ने लगी है. इन नदियों का जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते हीं रानीगंज बीडीओ रीतम कुमार चौहान ने लोगों से अलर्ट मोड रहने का अपील किया है. साथ हीं पानी ज्यादा बढ़ने पर किसी भी तरह का जरूरी सहायता के लिए अपना निजी मोबाइल नंबर 91 99055 74976 को सार्वजनिक रूप से जारी है. बीडीओ ने बताया है कि पानी ज्यादा बढ़ने के साथ साथ इस आपदा से संबंधित कोई भी सहयोग के लिए इस नंबर पर सूचना दे सकता है. सूचना पर प्रखंड प्रशासन के द्वारा जरूरी सहायता उपलब्ध करवाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >