टांसफार्मर खराब, लोगों ने किया प्रदर्शन

लोगों ने की विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग

-4-प्रतिनिधि, परवाहा रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के खरसाही पंचायत के वार्ड संख्या 15 में लगे ट्रांसफार्मर बीते मंगलवार की सुबह अचानक खराब हो गया है. ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से 20 मई से वार्ड संख्या 15 बड़हौवा में विद्युत आपूर्ति बंद है. मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक आवेदन रानीगंज विद्युत आपूर्ति कार्यालय को दिया. लेकिन आवेदन देने के दो दिन बाद भी विद्युत सेवा बहाल नहीं किया गया. जिससे नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अविलंब विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मनीष यादव ने कहा कि 24 घंटा के अंदर बिजली चालू नहीं हुआ तो पूरा ग्रामीणों के साथ रानीगंज विद्युत आपूर्ति कार्यालय का घेराव करेंगे. प्रदर्शन में इंदु, शंकर, चंदन यादव, रवि ऋषिदेव आदि दर्जनों लोग शामिल थे. कनीय अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिली है. ट्रांसफार्मर आते हीं ट्रांसफार्मर लगवा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >