ARARIA : फोरलेन एनएच 27 पर पलटी स्कॉर्पियो, सवार सभी लोग घायल

अररिया के पलासी थाना क्षेत्र स्थित मोहनिया गांव से पूर्णिया जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन कुसियारगांव स्थित फोरलेन एनएच 27 पर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए.

अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट:

अररिया के पलासी थाना क्षेत्र स्थित मोहनिया गांव से पूर्णिया जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन कुसियारगांव स्थित फोरलेन एनएच 27 पर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन बीआर 38एफ 2196 पलासी थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव निवासी की बताई जा रही है. वाहन में सवार सभी लोग पूर्णिया जा रहे थे. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. यातायात पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >