स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा लोगों का मन

:41-प्रतिनिधि, अररिया अररिया सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खैरूगंज में गुरुवार को सुबह 8 बजे के करीब यूथ व इको क्लब के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिता व शैक्षिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पर्यावरण व जीवों के बीच आपसी संबंध, पारिस्थितिकी तंत्र के विविध पहलुओं व जैव विविधता की महत्ता पर बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी. इस अवसर पर बच्चों ने नाटक, गीत, भाषण व चित्र प्रदर्शन के माध्यम से पर्यावरणीय संतुलन व संरक्षण का संदेश दिया. विद्यार्थियों की रचनात्मकता व जागरूकता से अभिभावकों व शिक्षकों ने प्रसन्नता जतायी. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमित्रा पासवान की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक गुलाम हसन, बीवी इस्मत जहां, गुंजा कुमारी, तान्या समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें. सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी. विद्यालय परिवार की इस पहल को क्षेत्र में सराहा जा रहा है, जो न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से बल्कि बच्चों में सामाजिक व पर्यावरणीय चेतना के विकास की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >