सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

:43- प्रतिनिधि, परवाहा शनिवार को रानीगंज- अररिया मुख्य मार्ग पर खरहट टोल टैक्स के समीप दो बाइक की टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घटना की जानकारी मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के कुपाड़ी पंचायत के बसगड़ा वार्ड संख्या 6 निवासी ब्रह्मानंद मंडल (35) थे.जबकि गंभीर रुप से घायल राजा मंडल बसगड़ा गांव का हीं निवासी है. मृतक ब्रह्मानंद मंडल के परिजनों ने बताया कि शनिवार को दोपहर ब्रह्मानंद मंडल अपने गांव के राजा मंडल के साथ बाइक से गीतवास बाजार जा रहे थे. इसी दौरान रानीगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्टर हो गई. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते हीं डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों का नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ब्रह्मानंद मंडल का मौत हो गयी. जबकि राजा मंडल की हालात गंभीर बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. ब्रह्मानंद मंडल की मौत की खबर सुनते हीं अस्पताल परिसर में परिजनों का कोहराम मच गया. इधर ट्रैफिक थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजन के आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >