वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

परवाहा. बुधवार की देर रात्रि गीतवास स्थित अपने दुकान को बंद कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि खरहट पंचायत के बैतौन वार्ड संख्या 15 निवासी बालेश्वर साह (62) गीतवास स्थित अपनी दुकान बंद करके ऑटो से घर लौट रहा था. नारायणपुर नहर के समीप घर जाने के लिए ऑटो से उतरकर पैदल घर जा रहे थे कि इसी क्रम में वाहन की चपेट में आ गया. जिससे बालेश्वर साह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इधर सूचना मिलते ही रानीगंज थाना के दारोगा छोटेलाल यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की करवाने की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >