घर से डेढ़ लाख की चोरी

50 हजार नकद भी ले गये चोर

फारबिसगंज. शहर के बंगाली टोला वार्ड संख्या 24 में चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए घर में प्रवेश कर घर के अंदर रखे 50 हजार रुपये नकद सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटित चोरी की घटना के संदर्भ में पीड़ित गृहस्वामी आलोक कुमार पिता अशोक प्रिंस ने बताया कि गुरुवार को दिन के लगभग साढ़े 12 बजे वे अपने घर को अच्छी तरह से बंद कर किसी आवश्यक कार्य से बाजार चले गये. बाजार में सारे काम को निपटाने के बाद जब दोपहर बाद जब अपने घर पहुंचे व घर के मुख्य दरवाजा का ताला खोल कर अंदर व ऊपर वाले कमरा में गये तो देखा कि कमरा के खिड़की का सीसा टूटा हुआ है व कमरा के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. नकद राशि व जेवर सहित अन्य आवश्यक कागजात गायब हैं. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाते हुए घर के अंदर बैग में रखा हुआ 50 हजार रुपये नगद जो मक्का बेच कर ला कर रखा था व सोना का एक भरी का गला का चेन व अन्य सामान व अन्य आवश्यक कागजातों की चोरी कर लिया है. पीड़ित गृहस्वामी के द्वारा स्थानीय थाना को घर में घटित चोरी की घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते हीं अपर थानाध्यक्ष अनि रौनक कुमार सिंह सदलबल पीड़ित के घर पहुंच कर पीड़ित गृहस्वामी से उनके बंद पड़े घर में घटित चोरी की घटना के संदर्भ में जानकारी लेते हुए मामले की जांच में जुट गये. पीड़ित गृहस्वामी ने घर में घटित चोरी की घटना को ले कर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिये जाने की बातें कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >