अधिकारियों व जवानों ने किया योगाभ्यास

योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

बथनाहा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में गुरुवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के पीटी में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति व सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना व सूक्ष्म व्यायाम से हुआ, जिसके बाद जवानों ने ताड़ासन, वज्रासन व भुजंगासन जैसे महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास किया. इस मौके पर कमांडेंट (चिकित्सा) श्री निवास गोंडा एन, डॉ. दीपक प्रसाद, द्वितीय कमान अधिकारी डॉ वी चकमा, उप-कमांडेंट हर्षित कुमावत, मदन मोहन भट्ट सहित अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >