बथनाहा. 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय के पीटी परिसर में गुरुवार को आगामी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष योग अभ्यास सत्र आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने अत्यंत उत्साह व अनुशासन के साथ भाग लिया. इस अभ्यास सत्र का मुख्य उद्देश्य बल के जवानों के शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना और मानसिक शांति को बढ़ावा देना था. जिसमें सभी बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
अधिकारियों व जवानों ने किया योग
बथनाहा में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
