32- प्रतिनिधि, जोगबनी नेपाल पुलिस ने नेपाल के राजविराज में एक गोदाम में छापेमारी कर दो हजार किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया. सप्तरी के प्रमुख जिलाधिकारी भोला दाहाल के अनुसार नेपाल के गुप्तचर विभाग को सूचना मिली थी कि राजविराज में एक गोदाम में संदिग्ध सामान अनलोड किया जा रहा है. इसी आधार पर पुलिस ने राजविराज नगरपालिका वार्ड संख्या 9 में बाबा भूतनाथ मंदिर गेट के पास स्थित गोदाम पर छापा मारा. वहां 100 से ज्यादा कार्टूनों में पैक कर रखा गया गांजा मिला. गोदाम के अंदर से दो भारतीय नंबर की गाड़ियां जिसमें एक बिहार नंबर की स्कॉर्पियो व बंगाल नंबर की ऑल्टो भी बरामद हुई, जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया. बताया गया कि यह गांजा नेपाल से भारत तस्करी के लिये रखा गया था. नेपाली बाजार में इसकी कीमत करीब 90 करोड़ बतायी जा रही है. वहीं गोदाम का संचालक फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ——————————————————————————————————-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
