सिविल कोर्ट में आज लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत: जिला जज

सुहनीय वादों का होगा निबटारा

प्रतिनिधि, अररियान्यायमंडल अररिया के परिसर में आगामी 10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय वादों के निबटारे के लिए सर्वाधिक 16 पीठों का गठन किया गया है. यह गठन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष गुंजन पांडेय के निर्देश पर किया गया है. इन पीठों में सुलहनीय प्रकृति के मामलों का निबटारा पक्षकारों की मौजूदगी में सुलह-समझौतों के आधार पर किया जायेगा. जिला जज गुंजन पांडेय के हवाले से विशेष जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष का यह दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत है. इस बार अधिक-से-अधिक सुलहनीय प्रकृति के वादों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बतलाया कि इसके लिए चिह्नित वादों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर उन्हें सूचित किया जा चुका है. बैंकों के भी मामलों में पक्षकारों को सूचना दी गई है. पक्षकारों के सहयोग के लिए सहायता केंद्र में पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहेगें. डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने पक्षकारों से अपने सुलहनीय मामलों का निष्पादन कर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए अनुरोध किया. बतलाया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की तैयारी जोरों पर की गयी है.

वादों के निबटारे के लिए बनाये गये 16 बैंच

इसमें 15 बेचों में न्यायिक पदाधिकारी व गैर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अधिवक्ता रहेंगे व 16 वें बैंच में कार्यपालिका की ओर से डीएम की ओर से प्रतिनियुक्ति अधिकारी मौजूद रहेंगे. न्यायिक पदाधिकारियों में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अविनाश कुमार, एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, एडीजे-06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, मुंसिफ उदयवीर सिंह, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः विकास कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेंद्र कुमार चौरसिया, मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात, मिथिलेश कुमार दास रहेंगे. वहीं गैर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अधिवक्ता क्रमशः अंजना कुमारी गुप्ता, सीतेश कुमार वर्मा, शैलेंद्र कुमार शरण, विनोद प्रसाद, अफसर अली अंसारी, रामनारायण मेहता, भूपेंद्र प्रसाद यादव, सितेश कुमार सिन्हा, सुरेश राम, जय कुमार यादव, अवधेश कुमार झा, कैलाश चंद्र यादव, संगीता कुमारी, गोपाल कुमार, अनमना कुमारी रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >