आज आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

4000 मामलों के निबटारे का है लक्ष्य

अररिया. नालसा नयी दिल्ली व बालसा पटना के निर्देश के आलोक में आगामी 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जा रहा है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के हवाले से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 14 मार्च की सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरुआत होगी. जिसमें डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा, जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, जिला अधिवक्ता संघ व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, एलएडीसी के सदस्यगण, डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, विभिन्न बैंकों व अन्य विभागों के पदाधिकारी सहित कोर्ट कर्मी मौजूद रहेंगे. बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निपटारा के लिए गठित 15 बेचों में न्यायिक पदाधिकारी व गैर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अधिवक्ता को भी रखा गया है. जबकि 16 वें बैंच में कार्यपालिका से संबंधित मामलों के निपटारा के लिए जिला पदाधिकारी की ओर से प्रतिनियुक्ति अधिकारी मौजूद रहकर वादकारियों की उपस्थिति में उनकी आपसी सहमति व रजामंदी से सुलहनीय वादों का निबटारा समझौता के आधार पर करेंगे. बताया कि कोर्ट से जुड़े क्रिमिनल केसेस के 3200 मामलों को चिह्नित किया गया है. जबकि जिले के सभी बैंक मिलाकर 14 हजार से अधिक मामलों को चिह्नित किया गया है. वहीं 4000 मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है. न्यायार्थीयों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >