नरपतगंज स्कूल में दो शिक्षकों के बीच विवाद, ईंट लेकर दौड़ने का वीडियो वायरल

अररिया के नरपतगंज में एक स्कूल में दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला अवैध वसूली की शिकायत से शुरू हुआ और ईंट फेंकने तक पहुंच गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Narpatganj Teacher Dispute: अररिया के नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा नवाबगंज स्थित सरस्वती विद्या निकेतन सह कुनकुन देवी उच्च विद्यालय में शनिवार को दो सहायक शिक्षकों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गयी. घटना के दौरान छात्र-छात्राओं के सामने गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आने की बात कही जा रही है. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में 12वीं विज्ञान के शिक्षक आशीष आनंद एक ईंट उठाकर दूसरे शिक्षक ब्रजभूषण यादव की ओर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. इससे स्थिति और बिगड़ने से बच गयी. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

अवैध वसूली की शिकायत को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षकों के बीच अवैध वसूली की शिकायत को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसके बाद मामला कहासुनी से बढ़कर झड़प तक पहुंच गया. घटना के दौरान विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं के सामने दोनों शिक्षकों के बीच विवाद होने से स्कूल के शैक्षणिक माहौल पर भी सवाल उठे हैं.

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कलश कुमार विद्यालय पहुंचे. उन्होंने प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षकों से घटना की जानकारी ली. बीईओ ने विवाद में शामिल दोनों शिक्षकों के अलग-अलग बयान भी दर्ज किये.

Narpatganj Teacher Dispute: बीईओ ने कहा, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

जांच के दौरान बीईओ ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने का निर्देश दिया.

बीईओ कलश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी जायेगी. जांच में यदि कोई शिक्षक दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और दोनों शिक्षकों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी. विद्यालय में शिक्षकों के बीच हुए इस विवाद ने छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में स्कूल के अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण को लेकर भी सवाल खड़े किये हैं.

दो शिक्षकों के बीच हुवा झड़प बीइओ ने किया जांच | Prabhat Khabar Network

Also Read: बिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसलें बर्बाद, जानिए कितना दिया जाएगा किसानों को अनुदान

Also Read: बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए 461 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >