Narpatganj Road Construction: नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित नूरानी मस्जिद टोला में सड़क निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है. शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से करीब 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की.
सड़क का शिलान्यास मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रानंद पासवान, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि दीपक पासवान, पार्षद प्रतिनिधि मो सैफुल्लाह और समाजसेवी अब्दुल माजिद ने संयुक्त रूप से किया.
सड़क नहीं होने से लोगों को होती थी परेशानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि नूरानी मस्जिद टोला तक पहुंचने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित था. सड़क की स्थिति खराब रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था. खासकर बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती थी.
ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क का निर्माण होने से टोला और आसपास के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 500 की आबादी इस सड़क से सीधे लाभान्वित होगी. सड़क बनने से लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी.
Narpatganj Road Construction: सड़क निर्माण से आवागमन होगा आसान
शिलान्यास के मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही आवागमन की समस्या दूर होगी. ग्रामीणों ने नगर पंचायत से सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा कराने की मांग की.
मौके पर संवेदक मो फखरुद्दीन, जेई मो मेराज, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रानंद पासवान, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि दीपक पासवान, मो सैफुल्लाह, अब्दुल माजिद, अफजल, आरिफ, मो अजमल, इरशाद नोमान, सरफराज, मुस्ताक, मोहर्रम, छोटू और नौशाद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
Also Read: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज
Also Read: प्रशांत किशोर बोले- हां हूं मैं बेचारा, CM सम्राट चौधरी के इस बयान का PK ने दिया रिप्लाई
