संगठन को मजबूत बनाना मेरा लक्ष्य: जिलाध्यक्ष

बैठक में जिलाध्यक्ष ने दिये कई निर्देश

पलासी. प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जदयू नेता शाद आलम ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा उपस्थित थे. बैठक से पूर्व जदयू कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा व जिला जदयू प्रवक्ता सुनील कुमार को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया. बैठक में कार्यकर्ताओं का परिचय पात्र भी किया गया. बैठक के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने जदयू संगठन पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर पर कैसे मजबूती प्रदान किया जाये. इस पर विस्तृत पूर्वक चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को आपसी बात विवाद को भुलाकर पार्टी के हित में कार्य करना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये गये विकास कार्यों को जनता के बीच रखना होगा. तभी पार्टी मजबूत होगी. इस मौके पर जदयू के शाद आलम, जितेंद्र कुमार मल्लिक, गोपाल कृष्ण मंडल, शमीम आलम, मखमूर हयात, संजीव चौधरी, हजारी मंडल, कमर आजाद, एजाज आलम, प्रकाश मंडल, मोजिबुर रहमान, मनीलाल मंडल, रूपा कुमारी, मुन्नी देवी, प्रमोद साह, विक्की कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >