आम लोगों के भरपूर सहयोग व समर्थन से पूर्णतः सफल रहा मॉकड्रिल: डीएम

डीएम ने कहा, पैनिक होने की जरूरत नहीं

72 -प्रतिनिधि, अररिया केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अररिया शहरी क्षेत्र में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा. इस दौरान जिलाधिकारी अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, सदर एसडीओ अनिकेत कुमार सहित अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी व सिविल डिफेंस टीम के सदस्य शहर के चांदनी चौक पर डटे रहे. जिलाधिकारी अनिल कुमार व पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार इस दौरान हर एक गतिविधि पर नजर बनाये थे. शहर में आयोजित मॉकड्रिल पूर्णत: सफल रहा. आम लोगों का इसमें भरपूर सहयोग व समर्थन प्राप्त हुआ. मॉकड्रिल के क्रम में शहर में पूरी तरह ब्लैक आउट की स्थिति में दिखी. मॉकड्रिल के बाद जिलाधिकारी अनिल कुमार ने मॉकड्रिल को पूरी तरह सफल बताया. उन्होंने इसकी सफलता में आम लोगों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अररिया शहरी क्षेत्र में मॉकड्रिल आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल भविष्य में संभावित किसी आपात स्थिति से निपटने को लेकर किया गया महज पूर्वाभ्यास था. ताकि हम किसी विपरित स्थिति का सामना करने के लिए अपने स्तर से पूरी तरह तैयार रहें. जिलाधिकारी ने कहा कि इसे लेकर किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >