पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पेड़ लगाकर पर्यावरण को बनाएं स्वच्छ

-1- प्रतिनिधि, जोगबनी बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जोगबनी थाना परिसर में पौधारोपण किया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण का संदेश दिया. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया की बढ़ रहे पर्यावरण संकट से आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है. अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही हम अपने आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संकट से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं. इस मौके पर एसएसबी के जोगबनी कैंप प्रभारी पशुपति कुमार सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय अली, नसीम गोपाल, इमिग्रेशन के पवन कुमार झा सहित एसएसबी जवान व पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >