मेधावी छात्रों काे किया सम्मानित

विधायक ने बढ़ाया उत्साह

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र महथावा बाजार में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, जिप सदस्य किरण देवी,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधी गुड्डू यादव व बीडीओ शशिभूषण सुमन की गरिमामयी उपस्थिति में वर्ष 2026 की 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के अभिभावकों, शिक्षकों व स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ. जबकि मंच संचालन रघुनंदन साह ने किया. इसके पश्चात एक-एक कर मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी व आत्मविश्वास साफ झलक रहा था. विधायक देवयंती यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने अपनी मेहनत व लगन से यह सफलता हासिल की है. मौके पर सरपंच दशरथ प्रसाद साह, पूर्व मुखिया जयकृष्ण साह, पंसस प्रतिनिधी ललन साह, कौशल सिंह भदोरिया, रघुनंदन साह, शशिकांत राय, सौरभ सिंह, कृत्यानंद सरदार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >