घरेलू विवाद में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

घटना के बाद से आरोपित फरार

25-प्रतिनिधि, सिमराहा सिमराहा थाना क्षेत्र स्थित औराही पूरब पंचायत के औराही वार्ड संख्या दो में बुधवार को घरेलू विवाद में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका रवीन यादव की 30 वर्षीय पत्नी बंधन देवी है. घटना की सूचना के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी. मृतका नेपाल की रहने वाली है. उसका ननिहाल औराही पश्चिम पंचायत का मिल्की गांव है. सूचना के बाद उनके स्वजन मौके पर पहुंचे. पति सहित ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया. घटना को लेकर मृतका के स्वजनों ने बताया कि पति-पत्नी के साथ ससुराल वालों के बीच घरेलू विवाद को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. जिसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी. उन्होंने बताया उनकी बहन की शादी करीबन नौ साल पहले हुई थी. उनको दो संतान है. उन्होंने पति व ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दिए जाने की बात पुलिस को बताई है. मौके पर पहुंचे फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जा में लिया गया है. अनुसंधान के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी सहारा भी लिया जायेगा. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है और जल्द ही सबों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है. प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नहीं लग रहा है. ऐसा लग रहा है कि गला दबाकर उनकी हत्या की गयी है. उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लेने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >