नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र मानिकपुर पंचायत के अमरोरी वार्ड संख्या 14 में मंगलवार की देर रात्रि एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका 22 वर्षीय ऋतु कुमारी पति ललन कुमार यादव है. घटना की सूचना पर पहुंचे फुलकाहा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच कर शव को कब्जे में लिया. घटना को लेकर मृतका की मां तेतरी देवी के आवेदन पर ससुर सहित आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. जानकारी अनुसार महिला की पति पंजाब में रहकर मजदूरी का काम किया करता है. मृतका की मायका नेपाल के सुनसरी जिला स्थित देवानगंज वार्ड संख्या दो निवासी डोमी यादव की पुत्री है. 02 साल पूर्व उसके शादी हुई थी. इस दौरान उसे एक साल का पुत्र भी हुआ था. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज की मांग को लेकर बराबर प्रताड़ित करने की बात कहीं जा रही है. मंगलवार की शाम पति-पत्नी में मोबाइल पर ही किसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात कही जा रही है. वहीं ससुर राजमल यादव के अनुसार आत्महत्या करने की बात कही जा रही है. वहीं मृतका की मां हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधि संगत कार्रवाई करने की बात कही.
विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप
ससुर सहित आठ पर प्राथमिकी दर्ज
