फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक युवक का नाम राम सागर मेहता पिता कालीचरण मेहता पोसदाहा थाना नरपतगंज निवासी बताया जाता है. बताया जाता है कि शहर के सदर रोड में बाटा शो रूम के समीप से विगत दिनों घटित बाइक चोरी की घटना के बाद पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी संख्या 237/26 दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोरी कांड मामले के उद्भेदन को लेकर तकनीकी अनुसंधान में जुट गयी. पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर शहर के ज्योति मोड़ के समीप से उक्त युवक को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बाइक चोरी का आरोपित गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज के आधार की युवक पहचान
