अररिया. एसएसबी 52 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी, कार्यवाहक कमांडेंट पी नुपाजाओ सिंह के निर्देशन में बाह्य सीमा – सी समवाय लैलोखर के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट विलेज लैलोखर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 52वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ सूरज जाधवर, द्वारा स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की. इसके बाद नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया. शिविर में 11 पुरुष, 33 महिलाएं व 07 बच्चे कुल 51 मरीजों की जांच की गयी. साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान का भी आयोजन किया गया. साथ ही डॉ सूरज जाधवर द्वारा स्थानीय लोगों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए जरुरी दिशा-निर्देश व खान-पान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी. श्री अन्न (मोटे अनाज) के फायदे व उसका उपयोग करने, साफ-सफाई, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव सहित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट प्रमोद कुमार, आसा सचिन पी कासर सहित अन्य जवान मौजूद थे.
शिविर में 51 मरीजों की हुई जांच
एसएसबी 52वीं ने टीबी मुक्त भारत अभियान का किया आयोजन
