अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

पुलिस ने बेलाही नहर के समीप की छापेमारी

बथनाहा. बथनाहा पुलिस ने मंगलवार की शाम अवैध तरीके से मिट्टी खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने बेलाही नहर के समीप छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी कटाई में लगे चार ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है. बताया कि लंबे समय से बेलाही नहर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं. कार्रवाई के बाद बथनाहा पुलिस ने जिला खनन विभाग, अररिया को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >