नरपतगंज: ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देशभक्ति नाटकों ने मोहा मन

मधुरा के ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस को एक यादगार सांस्कृतिक संध्या के रूप में मनाया. छात्रों ने देशभक्ति नाटकों, विविध राज्यों के लोक नृत्यों और 'शिव तांडव' जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं.

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मधुरा स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. विशेष रूप से छात्रों द्वारा मंचित देशभक्ति नाटकों ने सभी का ध्यान खींचा और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र बना रहा.

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय के निदेशक फूलन कुमार साह की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया. समारोह की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सरस्वती वंदना और गणेश वंदना के साथ हुई. इसके बाद विद्यालय के सिनेमैटिक वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों को रेखांकित किया गया.

विविध राज्यों की लोक संस्कृतियों का अद्भुत संगम

सांस्कृतिक संध्या के दौरान विद्यार्थियों ने भारत की बहुरंगी संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया.

छात्र-छात्राओं ने कश्मीरी डांस, असमिया डांस, बंगाली डांस, राजस्थानी डांस, पंजाबी भांगड़ा और गुजराती डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्यों की मोहक प्रस्तुतियां दीं. इसके साथ ही बिहार के पारंपरिक लोकनृत्य 'जाट-जटिन' और 'झिझिया' की प्रस्तुति ने स्थानीय संस्कृति के रंगों को बड़े ही सुंदर ढंग से उजागर किया. मंच पर प्रस्तुत 'शिव तांडव' ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया.

देशभक्ति पर आधारित नाटक रहा आकर्षक  का केंद्र | Prabhat Khabar Network

सामाजिक संदेश और देशभक्ति से ओत-प्रोत रहे नाटक

मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों ने गंभीर सामाजिक मुद्दों और राष्ट्रभक्ति पर आधारित प्रभावशाली नाटकों का मंचन किया. विद्यार्थियों ने 'सेव ट्री' एक्ट के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं पारिवारिक मूल्यों को दर्शाते 'बागवान' एक्ट ने दर्शकों को भावुक कर दिया. इसके अतिरिक्त 'ऑपरेशन सिंदूर', 'आर्मी एक्ट' और बच्चों के 'गिलहरी एक्ट' सहित नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुत डांस को खूब सराहा गया.

शिक्षक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह के सफल संचालन और प्रबंधन में विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय निदेशक फूलन कुमार साह उर्फ सोनू, सोनी कुमारी, प्रधानाध्यापक कृष्णा कुमार, सौरभ, रितेश कुमार झा, अनिल कुमार, रौशन कुमार झा, सोमा सूत्रधार, रूबी कुमारी, फ्रांसिस हाओ, राहुल कुमार झा, बैजू कुमार, अभिषेक गुप्ता, मुकेश कुमार, अलका झा, निशा झा, रेशमी यादव, शिवानी ठाकुर, निशा प्रधान, निशान प्रधान, दिलीप राउत, विजय कुमार सिन्हा, स्वीटी कुमारी, हरीश चंद्र सिंह, लीमा चौबे सिंह, रूबेन छेत्री और जेबा खान सक्रिय रूप से जुटे रहे. इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक और स्कूली बच्चे उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >