ARARIA : विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, स्कॉर्पियो के साथ तस्कर गिरफ्तार

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग, अररिया ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 लीटर शराब बरामद की है. इस मामले में स्कॉर्पियो के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट :

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग, अररिया ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 लीटर शराब बरामद की है. इस मामले में स्कॉर्पियो के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मद्य निषेध, अररिया के अधीक्षक निरंजन कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि किशनगंज से फारबिसगंज की ओर फोरलेन सड़क से विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद पुलिस में शामिल सअनि रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. टीम में अनि पूजा कुमारी, मद्य निषेध सिपाही व गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे.

09:40 बजे घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा

टीम सुबह करीब 09:10 बजे अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर हरियाबारा टोल प्लाजा के पास पहुंची. करीब 09:40 बजे अररिया गोढ़ी चौक की ओर से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया. चालक ने गाड़ी घुमाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में चालक ने वाहन में शराब होने की बात कबूली. गिरफ्तार चालक समस्तीपुर जिला अंतर्गत सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर वार्ड संख्या 02 निवासी व पप्पू कुमार, पिता सुरेंद्र राय है. वाहन की तलाशी में डिक्की व पिछले सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 240 बोतलें, कुल 180 लीटर शराब बरामद हुईं. प्रत्येक बोतल 750 एमएल की है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >