Araria रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य के लिए निकले मजदूर की सड़क हादसे में मौत

रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश के लिए निकले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी .

सिकटी (अररिया) से संजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट Araria News : रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश के लिए निकले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी .दुर्घटना में हुई मौत की खबर से परिवार के लोग हतप्रभ है. मामला सिकटी प्रखंड के दहगामा पंचायत के वार्ड नं0 5 सैदपोखर निवासी 36 वर्षीय संतोष कुमार सिंह बीते 21 मार्च को अपने घर से 5 ग्रामीणों के साथ ट्रैन जम्मू कश्मीर के लिए निकला था जालंधर रेलवे स्टेशन से दूसरी गाड़ी से जम्मू के लिए निकलना था पर ट्रेन में देरी होने के कारण स्टेशन से निकल के हाइवे पर कुछ दूर पैदल निकल गया तकरीबन वहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर दूसरे दिन उसकी लाश मिली.वह भी अमृतसर पुलिस के हाइवे में पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे मिले शव की तलाशी में उसके घर का पता व आधार कार्ड मिला जिससे मृतक के संतोष के घर सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना दी बाद में पुलिस द्वारा पांचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. गांव के एक व्यक्ति जो उसी गांव का है जो अमृतसर में ही धागा फैक्टरी में काम करता था सूचना पर अस्पताल पहुचने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद सुमेरमल सिंह को सौप दिया. रविवार को जैसे ही मृतक का शव उसके गांव पहुचा उनकी पत्नी व बच्चे दहाड़े मार कर चीत्कार करने लगा जिससे माहौल गमगीन हो गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >