नेपाल के रास्ते पिकअप में छिपाकर ला रहे थे 240 किलो गांजा, एक चार पहिया वाहन के साथ चार गिरफ्तार

कुर्साकांटा पुलिस ने नेपाल सीमा के पास छापेमारी कर 240 किलो गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में चार तस्करों को दो वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कुर्साकांटा : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुर्साकांटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह महेशखूंट के समीप कार्रवाई करते हुए 240 किलो गांजा बरामद किया. मौके से एक पिकअप और गांजे की खेप को रास्ता दिखा रही एक हुंडई आई-10 कार भी जब्त की गयी. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कुर्साकांटा थाना में गांजा के साथ बरामद वाहन | Prabhat Khabar Network

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते भारी मात्रा में गांजे की खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचने वाली है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गयी और पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया. महेशखूंट के पास पुलिस ने वाहनों की निगरानी शुरू कर दी. इसी दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गयी.

पिकअप से मिला 240 किलो गांजा

तलाशी के दौरान पिकअप संख्या बीआर 38 जीए-8287 से 240 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार गांजे की खेप को रास्ता दिखाने के लिए आगे चल रही हुंडई आई-10 कार संख्या बीआर 11 बीबी-3068 को भी जब्त किया गया है. दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से मो. शाहरुख, पिता मो. यूसुफ, निवासी डरहापीपर वार्ड संख्या 14, कौआकोह वार्ड संख्या 5, छोटू कुमार, पिता भोला बैठा और प्रवीण कुमार सिंह सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि 240 किलो गांजा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. कार्रवाई में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल शामिल रहे.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

दिलीप कुमार ने वर्ष 1990 में पत्रकारिता की शुरुआत की. वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. नालंदा के सिलाव समेत आसपास के प्रखंडों से रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >