अररिया. एसपी जितेंद्र कुमार ने बुधवार को नगर थाना स्थित अंचल कार्यालय, अररिया का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण व लंबित मामलों की समीक्षा की. निरीक्षण के प्रमुख बिंदु में कार्यालय संचालन की समीक्षा की गयी. एसपी ने कार्यालय में दैनिक कार्यों के संचालन, कर्मियों की उपस्थिति व आम जनता से जुड़े कार्यों के निष्पादन की स्थिति देखी. अभिलेखों के सत्यापन से जुड़े रजिस्टरों व संचिकाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया. लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया. डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को समयबद्ध तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट रखने व बैकअप सुरक्षित रखने को कहा गया. पारदर्शिता व जवाबदेही मामले में अधिकारियों व कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित व पारदर्शी निष्पादन करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस मौके पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
सभी अभिलेखों को रखें दुरुस्त : एसपी
एसपी ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
