कांवरिया सेवा समिति सदस्यों ने की सांसद से मुलाकात

सदस्यों ने सांसद को दिया आमंत्रण

फारबिसगंज. आगामी सावन माह में शिवभक्तों को सेवाभाव करने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस वर्ष भी फारबिसगंज कांवरिया सेवा समिति द्वारा एक माह तक सेवा शिविर लगाया जायेगा. उक्त जानकारी कांवरियां सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, उपाध्यक्ष मुरली प्रसाद साह ने देते हुए बताया कि इस सेवा शिविर का शुभारंभ आगामी 10 जुलाई को अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य पार्षद वीणा द्वारा देवी बाबा नगरी देवघर-सुल्तानगंज मुख्य कांवरिया सड़क मार्ग स्थित टंकेश्वर में किया जायेगा. इस संबंध में बुधवार को कांवरिया सेवा समिति के शिष्टमंडल ने अररिया सांसद को शिविर के शुभारंभ को लेकर उनसे भेंट कर उन्हें शुभारंभ करने को लेकर आमंत्रित किया.14

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >