श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली कलशयात्रा

श्रीमद् भागवत कथा आज से, तैयारी पूरी

-8-प्रतिनिधि, अररिया अररिया-पूर्णिया मार्ग स्थित गैयारी यादव चौक के समीप रविवार से शनिवार तक श्रीमद भागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में आयोजक कुणाल कुश रवि ने बताया कि भागवत कथा में राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य पंडित देवेंद्र भार्गव जी कथा स्थल पर पहुंच चुके हैं. जहां भारी संख्या में लोग इस भागवत कथा में पहुंचकर पुण्य के भागी बनेंगे. वहीं शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भारी संख्या में महिलाएं व कुवारी कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. जो नदी से जल भरकर गैयारी, रामपुर होते हुए भागवत कथा स्थल पर कलश को सुशोभित कर रखा गया. जहां स्थानीय युवक का सराहनीय योगदान है. आयोजित कुणाल कुश ने बताया कि भंडारे का भी आयोजन किया गया है. वहीं मुख्य रूप से भूमि दाता पुनियानंद सिंह, सहयोगी में रामपुर कोदरकट्टी मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह, कमलेश्वरी यादव, दिनेश यादव, केशव यादव , शंकर प्रसाद यादव, संजीव यादव, मनोज महान, नरेश यादव, मो वसिकुर्रहमान, मो शमशाद सहित गैयारी-रामपुर के युवक कलश यात्रा में सक्रिय रूप से लगे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >