फारबिसगंज में अकीदत और भाईचारे के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, शहर में दिखा सौहार्द का नजारा

फारबिसगंज में पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे पैदाइश के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. इस दौरान हजारों लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया.

पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे पैदाइश बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को फारबिसगंज में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के तहत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुम्मन चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. जुलूस के दौरान अकीदत के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया. प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा.

अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को किया रवाना

जुम्मन चौक से जुलूस के संयोजक जाबिर अंसारी के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. एसडीपीओ पंकज कुमार, डीसीएलआर अजीत कुमार, बीडीओ कर्मजीत राम, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, जदयू नेता रमेश सिंह, समाजसेवी सह उद्योगपति मूलचंद गोलछा, समाजसेवी वाहिद अंसारी, इजहार अंसारी, कांग्रेस नेता मनोज कुमार जायसवाल, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया. एसडीपीओ, डीसीएलआर सहित अन्य पदाधिकारी जुलूस के आगे चलते रहे.

विभिन्न इलाकों से आए जुलूस का हुआ मिलन

जुम्मन चौक और बैरिया क्षेत्र का जुलूस सुभाष चौक, पोस्ट ऑफिस चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सदर रोड पहुंचा. यहां अहले सुन्नत मदीना जामा मस्जिद गुदरी मोहल्ला, दरभंगिया टोला, आलम टोला, पोखर बस्ती, ढोलबज्जा सहित विभिन्न स्थानों से आए जुलूस भी एक साथ शामिल हुए.

इसके बाद संयुक्त जुलूस सदर रोड, स्टेशन चौक, पोखर बस्ती, ट्रेनिंग स्कूल चौक, ग्यासी चौक, आलम टोला, दरभंगिया टोला और कन्या मध्य विद्यालय रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फैंसी मार्केट के समीप पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ.

नात-ए-पाक और नारों से गूंजता रहा शहर

जुलूस में शामिल युवा, बच्चे, बुजुर्ग और उलेमा पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की शान में नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे. इस दौरान अकीदतमंदों ने धार्मिक नारों के माध्यम से पैगंबर के बताए रास्ते और उनके संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया. जुलूस के दौरान पूरे शहर में उत्साह और अकीदत का माहौल देखने को मिला.

जुलूस में दिखा आपसी सौहार्द का संदेश

जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की तस्वीर भी देखने को मिली. आयोजन में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल का संदेश दिया.

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

जुलूस में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, समाजसेवी शाहजहां शाद, रमेश सिंह, मनोज कुमार जायसवाल, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान, नगर पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली, फिरोज आलम उर्फ सलमान, सरफराज आलम उर्फ फूल, गालिब आजाद, बेलाल अली, ईरशाद सिद्दीकी, कफील अंसारी, शमशुल आलम, तौहीद अंसारी, साबिर अंसारी, आफताब आलम, कौशर नियाजी, इबरार अंसारी, ईरशाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

इसके अलावा मौलाना व मुफ्ती हबीब उर्र रहमान, मौलाना असलम जमाली, मौलाना सराफत हुसैन, मौलाना व कारी रिजवान आलम, मौलाना अजमातुल्लाह, शाहबाज खान, अरमान जट, डॉ. सादाब रहमानी, नूर मोहम्मद, गुलाम रसूल, शमीम बाबा सरकार और मौलाना शमशाद सहित बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >