शांतिपूर्वक हुई संयुक्त जांच परीक्षा

जिले के नौ प्रखंडों के 10वीं के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

अररिया. अररिया जिला शिक्षा पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने एजुकेशन अररिया विशेष कक्षा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय संयुक्त जांच परीक्षा का आयोजन किया. इस परीक्षा में जिले के सभी प्रखंडों के चयनित केंद्रों पर कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया. यह परीक्षा आगामी माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2026 के पैटर्न पर आधारित थी, जिससे छात्रों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त हुआ. विशेष कक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विगत एक वर्ष से विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षण, नियमित मासिक जांच, जिला स्तरीय संयुक्त परीक्षा, अध्ययन सामग्री और विशेष गाइड उपलब्ध कराई गई है. इस कार्यक्रम की निरंतर मॉनीटरिंग जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा की जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. वर्तमान में 02 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक अंतिम संयुक्त जांच परीक्षा आयोजित की जा रही है. 10 फरवरी 2026 को टॉप-10 छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह के माध्यम से सम्मानित कर उन्हें आगामी माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया जायेगा. यह कार्यक्रम जिला अररिया के सभी 09 प्रखंडों में एक साथ कुल 10 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संचालित है. शिक्षा विभाग अररिया का यह प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व जिले की शैक्षणिक प्रगति की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >