जीविका दीदी ने ही रची थी लूट की साजिश

जीविका दीदी व भांजे को किया गिरफ्तार

2.15 लाख छिनतई का पुलिस ने किया उद्भेदन 3- प्रतिनिधि, फारबिसगंज विगत मंगलवार को शहर के फुलवरिया हाट के समीप बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टामार कर जीविका दीदी से 02 लाख 15 हजार रुपये छिनतई कर लेने के मामले का फारबिसगंज पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. कांड की वादिनी जीविका दीदी ने ही अपने भांजा के साथ पैसे उड़ाने की साजिश रची थी. पुलिस ने 01 लाख 69 हजार रुपये मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल हेलमेट व शर्ट आदि बरामद करते हुए जीविका दीदी सहित घटना की आरोपित जीविका दीदी के भांजा को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार कांड की वादिनी कंचन भारती पति सहदेव मेहता साकिन टेढ़ी मुसहरी वार्ड संख्या 03 निवासी व कांड का आरोपी विजय कुमार मेहता पिता रमेश मेहता साकिन बैजनाथपुर वार्ड संख्या 07 थाना जोगबनी निवासी से एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने गहन पूछताछ की. एसडीपीओ ने बताया कि कांड दर्ज होने के बाद कांड के उद्भेदन के लिए एसआइटी टीम का गठन किया गया. एसआइटी टीम ने घटना स्थल व फारबिसगंज के अलावा नरपतगंज, फुलकाहा,सुपौल जिला के छातापुर,प्रतापगंज,करजाईन बाजार सहित अन्य स्थानों पर जगह जगह सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने व तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान प्रारंभ करते हुए कांड का उद्भेदन कर लिया. इस क्रम में अपराधी विजय कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में कांड की वादिनी की संलिप्तता सामने आई. कांड की वादिनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >