आइपीएस विकास वैभव ने रोजगार सृजन वाली शिक्षा का किया आह्वान

बिहार व बिहारी शब्द सम्मान का प्रतीक

फारबिसगंज. फारबिसगंज के पाई वर्ल्ड व पाई किड्स प्ले स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी में सीनियर आइपीएस विकास वैभव ने भाग लिया व स्कूल के शैक्षणिक माहौल व प्रबंधन की तारीफ की. उन्होंने स्कूल के विभिन्न हाउस सहित स्कूल के एक्टिविटी के लिए चयनित प्रमुख कैप्टन, वाइस कैप्टन व अन्य छात्र छात्राओं को बैच प्रदान कर उन्हें उनकी जिम्मेवारी सौंपी. आयोजन का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन व जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था. स्कूल पहुंचने पर बिहार राज्य योजना पर्षद के सदस्य व सीनियर आइपीएस विकास वैभव का स्वागत स्कूल के प्रबंध निदेशक अमित सिंह, निदेशक कार्तिक सिंह ने बुके प्रदान कर किया. कार्यालय से मंच तक स्कूल के विभिन्न हाउस के बच्चों द्वारा आकर्षक पैरेड व बैंड की ध्वनि के साथ मंच तक ले जाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. दीप प्रज्वलन आइपीएस विकास वैभव के साथ फारबिसगंज नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, समाजसेवी विजय प्रकाश, संजय डब्लू, वाहिद अंसारी, जदयू नेत्री संचिता मंडल, किरकिचिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी, स्कूल के निदेशक कार्तिक सिंह व एमडी अमित सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया. अपने संबोधन में सीनियर आईपीएस विकास वैभव ने बताया कि बिहार व बिहारी शब्द सम्मान का प्रतीक है. बिहार का पौराणिक इतिहास गौरवशाली शिक्षा, स्वास्थ्य व उद्यमिता से भरपूर रहा है. उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए पढ़ाई नहीं करनी है, बल्कि रोजगार सृजन के क्षमता के विकास के लिए पढ़ाई करनी है. उन्होंने जॉब क्रिएटर्स व स्टार्टअप को जरूरत करार दिया. उन्होंने कहा कि 2047 में समृद्ध भारत तभी हो सकता है, जब बिहार समृद्ध हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >