अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कांफ्रेंस चार को

शैक्षिक कांफ्रेंस की तैयारी जोरों पर

फारबिसगंज. प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज गांव में चार अप्रैल को अल बयान इंटर नेशनल इंस्टीच्यूट नामक एक शैक्षणिक संस्था के शिलान्यास समारोह के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है. कांफ्रेंस की तैयारी को लेकर तैयारी जोरों पर है. कार्यक्रम के आयोजक ने भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. उपरोक्त आशय की जानकारी इस्लामी स्कॉलर, फाजिले जामे अजहर मिश्र अल्लामा व मौलाना डॉ सैय्यद मंजरुल इस्लाम अजहरी साहब अमेरिका ने दी है. उन्होंने बताया कि अररिया जिला के सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज में अल-बयान इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट के शिलान्यास अर्थात नींव रखने के मौके पर अल-फ़ाज़िल वेलफेयर ट्रस्ट के आयोजन में शनिवार चार अप्रैल 2026 को एक भव्य कांफ्रेंस आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में देश व विदेश से बड़ी संख्या में उलेमा विद्वान व धार्मिक मार्गदर्शक शामिल होंगे. खास तौर पर बगदाद शरीफ से हजरत अल्लामा डॉ सैयद जमालुद्दीन फालेह गिलानी के आने की उम्मीद है. इसके अलावा भारत की मशहूर खानकाहों से भी कई बड़े उलेमा तशरीफ ला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >