मॉक ड्रिल कर अगलगी से बचाव की दी जानकारी

आग से बचाव के प्रति किया जागरूक

फारबिसगंज. अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को प्रभारी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन कार्यालय के कर्मियों ने रेलवे स्टेशन में मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया. यदि आग लग जाये तो अग्निशमन यंत्र का कैसे उपयोग कर आग पर काबू पाया जा सकता है. यदि घर व उंची जगह बहुमंजिला भवन आदि में आग जाय तो आग लगने के बाद कैसे खुद को बचते हुए आग के बीच फंसे हुए लोगों को व आग में फंसे हुए संपत्तियों, सामग्रियों को सुरक्षित कैसे बचाया जा सकता है. आग पर काबू पाया जा सकता है. जान माल का हानि को कैसे रोका जा सकता है. इस मौके पर सहायक अग्निशमनन पदाधिकारी मो वकील आलम, प्रधान अग्निक फिरोज अहमद, प्रिंस कुमार,अविक्रम कुमार,ऋषि कुमार,अग्निक,विजेंद्र कुमार सहित अन्य व प्रभारी स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार,आरपीएफ के कांस्टेबल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >