भक्ति के साथ प्रभु श्रीराम की प्रतिमा विसर्जित

विसर्जन के दौरान उमड़ा जनसैलाब

बथनाहा. श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर बथनाहा स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में स्थापित प्रभु श्रीराम, माता जानकी, श्री लक्ष्मण व बजरंगबली की प्रतिमा का सोमवार को विधिवत विसर्जन कर दिया गया. विसर्जन के मौके पर बथनाहा क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गयी थी. जिसमें महिला श्रद्धालु की संख्या देखते ही बन रही थी. वहीं गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु ने पारंपरिक पोशाक में राम धुन पर नाचते झूमते प्रभु को विदा किया. वहीं इस मौके पर अघोरी डांस लोगों का मुख्य आकर्षण रहा. अघोरी डांस में भगवान भोले शंकर , माता पार्वती ,भगवान नंदी , जामवंत ,सुदामा आदि कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. जबकि हजारों की संख्या में चल रहे श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए बथनाहा थाना पुलिस, एसएसबी के जवान व पूजा कमेटी के स्वयंसेवकों आगे आगे चल रहे थे. विसर्जन के मौके पर जोगबनी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित यादव युवा मंडली का नेतृत्व कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >