भूमि विवाद में पति-पत्नी की पिटाई

पीड़ित ने थाना में दर्ज कराया मामला

अररिया. ताराबाडी थाना क्षेत्र के बटूरवाडी गांव में भूमि विवाद को लेकर चचेरे भाई ने पति-पत्नी को पीटकर घायल कर दिया. घायलों में रेहाना खातून व उनके पति मो मोक्तार शामिल है. परिजनों ने बताया कि चचेरे भाई ने जबरन जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसका हिस्सा मांगने पर मारपीट की गयी. मामले में ताराबाडी थाना में मंशूर व सरबर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां डॉ प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन की सलाह दी है.

बाइक सवार घायल, रेफर

अररिया. अररिया-फारबिसगंज फोरलेन मार्ग पर मिलचौक के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसल गयी, जिससे सवार डोरिया गांव निवासी मो अंजार अंसारी बुरी तरह घायल हो गया. परिजनों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां डॉ प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >