स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों की हुई जांच

आमवि कुआड़ी में लगा चिकित्सा शिविर

कुर्साकांटा. गृह मंत्रालय से चयनित सीमावर्ती क्षेत्रों के वाइब्रेंट विलेज कबीर टोला सुंदरी व आदर्श मध्य विद्यालय कुआड़ी में केंद्र सरकार द्वारा गठित चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न जगहों पर शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. टीम में शामिल डॉ सुमित केशरी, डॉ विकास कुमार सिंह, डॉ तेजस्वी कुमार तिवारी, डॉ विकास कुमार केशरी, डॉ आकाश कुमार, डॉ विश्वनाथ कुमार यादव ने बताया कि निःशुल्क शिविर में सैंकड़ों मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच जिसमें रक्तचाप जांच, शुगर जांच के साथ अन्य आवश्यक जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाई भी दी गयी. साथ ही मरीजों को प्रखंड क्षेत्र में स्थापित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने के लिए लोगों को जागरूक किया. इस मौके पर जिला संचालक सच्चिदानंद मेहता, विभाग लेखा प्रमुख पूर्णिया डॉ मनोज कुमार साह, मां जानकी स्वास्थ्य सेवा के जिला संयोजक संजीव पासवान, जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र यादव, पूर्व मुखिया राकेश विश्वास, चंद्रदेव पासवान, हैदर खान, पूर्व मुखिया श्याम राम, सरपंच प्रतिनिधि विद्यानंद सिंह, प्रधानाध्यापक संजय शर्मा, पुष्पा कुमारी, सूर्यानंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे. —— दो अभियुक्त गिरफ्तार पलासी. पलासी पुलिस ने शुक्रवार की संध्या छापेमारी कर लूटपाट मामले के अप्राथमिक दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी प्रेम कुमार मंडल पिता बिरेंद्र मंडल व देवेंद्र कुमार उर्फ देव कुमार मंडल पिता विनोद मंडल दोनों गांव मजलिसपुर निवासी बताया जा रहा है. दोनों गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >