अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट, एसएसबी ने बढ़ायी चौकसी

सीमा पर इंटेलिजेंस विंग सक्रिय

नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति के पहचान पत्रों की हो रही है जांच, पूछताछ के बाद ही प्रवेश की इजाजत

:35- प्रतिनिधि, अररिया/ सिकटी/ कुर्साकांटा

विगत 22 अप्रैल को आतंकवादीयों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की हत्या के बाद की उपजी परिस्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल से भारत में घुसपैठ की संभावनाओं के मद्देनजर इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट पर रखा है. कुर्साकांटा व सिकटी स्थित अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सहित कई प्रवेश बिंदुओं पर एसएसबी ने कड़ी जांच व्यवस्था लागू की है. प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पत्र से जांच की जा रही है. नेपाल के रास्ते होने वाली घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाये गये हैं. इसके तहत अब नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है. अब भारत में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की पहचान की जांच की जा रही है. सीता पर डॉग स्क्वॉड, स्कैनर बैगेज सिस्टम तैनात किये गये हैं. इतना हीं नहीं एसएसबी की सिविल विंग सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है.कहते हैं कमाडेंट

एसएसबी 52 वीं वाहिनी कमाडेंट महेंद्र प्रताप ने कहा कि एसएसबी 52वीं वाहिनी के कमाडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि नेपाल से जुड़ी मुख्य सड़क हो या ग्रामीण मार्ग, नदी पार के रास्ते हों या खेतों के बीच के, हर संभावित मार्ग पर सुरक्षा बलों ने पेट्रोलिंग व चौकसी तेज कर दी है. रात-दिन निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके. भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध व खुला बॉर्डर होने के कारण नागरिकों को विशेष छूट मिली हुई थी, अब हालात बदल गये हैं. नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की पहचान पत्र जांच अब अनिवार्य कर दी गई है, आम नागरिक भी एसएसबी का सहयोग कर रहे हैं.

——————————सीमा पर इंटेलिजेंस विंग सक्रियअररिया. एसएसबी के वरीय अधिकारियों की माने तो नेपाल के रास्ते आतंकी भारत में प्रवेश कर सकते हैं. इसको लेकर बॉर्डर पर सख्ती जरूरी है. जांच के लिए डॉग स्क्वॉड व मेटल डिटेक्टर की भी सहायता ली जा रही है. एसएसबी 52 वीं बटालियन की हर चौकियों पर जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. एसएसबी 52 वीं बटालियन के द्वितीय सेनानायक पीएन सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सीमा पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. .डीएम-एसपी ने किया भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण

जोगबनी. भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए भारत नेपाल सीमा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्र के निरीक्षण के लिए अररिया के डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार अन्य अधिकारियों के संग जोगबनी सीमा पर पहुंच सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया. साथ ही सीमा पर कार्यरत एसएसबी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया. इस दौरान एसएसबी के कमांडेंट भी मौजूद रहे. वहीं डीएम ने कहा कि सीमा पर आने जाने वाले सभी लोगों की गहनता से जांच की जाये. साथ हीं नेपाल से आने वाले लोगों की पहचान पत्र की जांच कर हीं उन्हें भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी जाये. वहीं इस अवसर पर फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पांडे, एसडीपीओ मुकेश साह, अररिया एसडीपीओ रामपुकार सिंह, जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

———

नेपाल ने सीमा सीमा क्षेत्र में घोषित किया हाई अलर्ट

भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट लागू कर दिया है. दोनों देशों के बीच तनाव का फायदा उठाकर नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र से अवैध घुसपैठ को रोकने के लिये एपीएफ सतर्क हो गयी है. एपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग व समन्वय से सीमा पर संयुक्त गश्त व सूचना आदान-प्रदान तेज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि एक सीमा चौकी से दूसरी सीमा चौकी तक 24 घंटे गश्त की जा रही है. उन्होंने कहा कि संभावित जोखिम वाले स्थानों पर भी निगरानी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >