एसपी के जनता दरबार में 12 मामलों की सुनवाई

जनताा दरबार से लोगों को मिल रहा लाभ

-19- प्रतिनिधि, अररिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार द्वारा शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यालय में मौजूद एक दर्जन महिला-पुरुष फरियादियों के मामले की सुनवाई की. एसपी ने लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखी. जिसपर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को उसके निष्पादन का निर्देश दिये. वहीं कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया. शेष मामलों को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादित कर जानकारी दें. साथ ही उन्होंने बताया कि वे सप्ताह में 02 से 03 बार जनता दरबार का आयोजन कर रहे हैं. जिससे अधिक से अधिक मामलों की सुनवाई संभव हो व दूरदराज से आये फरियादियों को भी लाभ पहुंच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >