मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

थाना में आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार

फारबिसगंज. शहर के काली मेला रोड वार्ड संख्या 07 में बच्चों के बीच हुई विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बच्चों के अभिभावक के बीच जमकर हुई मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों पक्ष के घायलों ने अपना इलाज अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में कराया. जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के घायल का नाम 41 वर्षीय लालू राय, 30 वर्षीय रेणु देवी, 40 वर्षीय हीरा राय सहित दूसरे पक्ष के घायलों का नाम मुन्नी देवी, श्याम राय, प्रेम चौहान सहित अन्य बताया जा रहा है. दोनों पक्ष के द्वारा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय का गुहार लगाया है. दोनों पक्ष के द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >