आग से आधा दर्जन घर जले, लाखों की क्षति

पीड़ित ने की मुआवजे की मांग

ताराबाड़ी. अररिया प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 महादलित टोला शर्मा बस्ती आमगाछी गांव में रविवार सुबह अचानक आग लगने से पांच परिवारों के आधा दर्जन घर जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सात बजे घर के पीछे अचानक आग उठी और देखते-देखते आधा दर्जन घरों को अपनी आगोश में ले लिया. हल्ला होने पर गांव के लोग दौड़े व पंप सेट व चापाकल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. इस अग्निकांड में राजेंद्र शर्मा अपने पुत्र व पुत्री के शादी के रखा दो लाख नगद जलकर खाक हो गया. घर में रखे कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, अनाज, जलावन, दो मोबाइल, एक साइकिल व दो बकरी जलकर राख हो गया. अगलगी पीड़ित परिवारों में शंभू शर्मा, महेंद्र शर्मा, पोलाई शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विजय शर्मा आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >