छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली

पलासी. प्रखंड मुख्यालय स्थित हाइस्कूल पलासी में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया. विद्यालय के इको क्लब के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया. साथ ही साथ छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकली गयी. यह रैली विद्यालय से निकल कर ब्लॉक परिसर होते हुए पलासी बाजार होते हुए विद्यालय में संपन्न कराया. इस दौरान छात्रों ने पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. मौके पर प्रधानाध्यापक कुमार रंजीत, सरफराज आलम, कैंसर आलम, चंदन कुमार, कमरुज्जमा, कुमारी शशि, रति दूबे, डोली रानी, अनुज कुमार सहित दर्जनों स्कूली बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >